MP Kisan Card Online Registration 2024
सभी किसानों को बनवाना होगा किसान कार्ड (ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन)
MP Kisan Card Online Registration 2024
मध्य प्रदेश राज्य में किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में फार्मर रजिस्ट्री की शुरुआत की गई है। इस प्रणाली के तहत, प्रत्येक किसान का एक विशिष्ट किसान आईडी (फार्मर आईडी) बनाया जाएगा।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए किसान कार्ड बनाया जा रहा है। इस कार्ड के अंतर्गत सभी किसानों को पंजीकृत करवाना अनिवार्य है जिससे उन्हें सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य केसभी किसानों के लिए किसान आईडी कार्ड की शुरुआत की गई है जिसको आप नजदीकी जन सेवा केंद्र से बनवा सकते हैं। यदि आप किसान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप आसानी से अपना किसान कार्ड ऑनलाइन ही बना सकते हैं।
मध्य प्रदेश के सभी किसान भाइयों को अपना किसान कार्ड बनवाना बहुत जरूरी है। अगर आप किसान कार्ड नहीं बनवाते हैं तो आपको मध्य प्रदेश सरकार की बहुत सी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा जो किसानों के लिए चलाई जाती हैं। इसलिए मध्य प्रदेश के सभी किसानों को किसान कार्ड बनवाना आवश्यक है।
अच्छी बात यह है कि आप अपना किसान कार्ड ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट से बना सकते हैं। सरकार किसानों के लिए किसान आईडी के आधार पर किसान कार्ड जारी करेगी। किसान कार्ड का उद्देश्य किसानों को एक आईडी प्रदान करना है। जैसे सभी लोगों के लिए पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड बनाया जाता है ऐसे ही किसानों के लिए किसान कार्ड बनाया जा रहा है।
मध्य प्रदेश किसान रजिस्ट्री ऑनलाइन पंजीकरण 2024
MP Kisan Registry Eligibility Criteria
मध्य प्रदेश किसान रजिस्ट्री आवश्यक दस्तावेज
MP Kisan Registration Online Process
किसान कार्ड योजना की विशेषताएं
- किसान कार्ड के माध्यम से किसानों को सरकार की कई योजना का लाभ मिलेगा।
- फार्मर आईडी बनवाने के बाद आप पीएम किसान योजना का लाभ आसानी से ले सकते हैं।
- सरकार द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास फार्मर आईडी कार्ड होना आवश्यक है।
- फार्मर आईडी कार्ड से आप अपनी जमीन की रजिस्ट्री भी करवा सकते हैं।
- फार्मर आईडी कार्ड से आप अपनी जमीन को किसी दूसरे के नाम पर ट्रांसफर भी कर सकते हैं।
- फार्मर आईडी कार्ड में आपको 12 अंक मिलते हैं।
किसान कार्ड योजना हेतु पात्रता
MP Kisan Registry Online Registration 2024: Eligibility
-
- किसान नागरिक मध्य प्रदेश राज्य का रहने वाला हो।
- इस कार्ड को बनवाने के लिए नागरिक किसान होना चाहिए जिसके पास कृषि संबंधित भूमि होना आवश्यक है।
- आवेदन करने वाले के नाम पर जमीन होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाले की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले के पास जमीन के सभी दस्तावेज जैसे खसरा खतौनी आदि होनी चाहिए।
किसान कार्ड योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
-
-
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- मोबाइल नंबर
- खसरा / खतौनी
MP Kisan Card Online Registration 2024 : Apply Process
किसान कार्ड योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया
किसान कार्ड आप ऑनलाइन तरीके से बना सकते हैं। किसान कार्ड बनाने के लिए आपके नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र पर जाना होगा जहां पर आप अपने आवश्यक दस्तावेजों को प्रस्तुत करके किसान कार्ड बनवा सकते हैं। ऑनलाइन किसान कार्ड बनाने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा।
एमपी किसान कार्ड ऑनलाइन बनाने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपको Create New user Account पर क्लिक करना है।

1. इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और सबमिट पर क्लिक करना है।

2. इसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करके वेरीफाई करना है।
3. इसके बाद आपको किसान कार्ड से जोड़ने के लिए एक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको Create My Account पर क्लिक करना है।
4. इसके बाद आपको लोगिन करने के लिए एक पासवर्ड सेट करना है एवं उसे कंफर्म करना है। इसके बाद आपको Create My Account पर क्लिक करना है।
5. इसके बाद आपका अकाउंट सफलतापूर्वक बन जाएगा। अब आपके लॉगिन करना होगा जिसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करना है। इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करके Log In पर क्लिक करना है।
6. इसके बाद आप डैशबोर्ड पर सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे। यहां आप अपने आधार कार्ड से संबंधित सभी डेमोग्राफिक जानकारी देख सकते हैं। अब आपको किसान कार्ड बनाने के लिए Register as Farmer पर क्लिक करना है।
7. इसके बाद आपको ईमेल आईडी दर्ज करके ओटीपी के माध्यम से वेरीफाई करना है। यहां आपका आधार कार्ड का नाम दिखाई देता है। अगर हिंदी में आपका नाम गलत लिखा है तो आप उसे सुधार सकते हैं। इसके बाद आपको अपनी कैटेगरी सेलेक्ट करना है।
8. इसके बाद आपको (मैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की मार्गदर्शिका अनुसार योजना हेतु पात्रता रखता हूं एवं आवेदन करना चाहता हूं।) के ऑप्शन में Yes सेलेक्ट करना है।
9. इसके बाद आपको Farmer Type वाले सेक्शन में Own सेलेक्ट करना है एवं Agriculture पर चेक मार्क करना है।

10. इसके बाद आपको कंसेंट देकर सेव पर क्लिक करना है। इसके बाद अगर कुछ अन्य जानकारी मांगी जाती है तो आपको दर्ज करना है। इसके बाद आपका किसान कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा।